लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने जहां ट्वीट कर श्रमिकों को बधाई दी है, वहीं पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व श्रमिक दिवस पर श्री चिराग ने ट्वीट किया, ’राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों एवं कामगारों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं।
राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले श्रमिकों को नमन करता हूँ।
उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।


Download Android App
Download iOS App



