चिराग पासवान ने राज्यपाल से की शिष्ट्राचार मुलाकात

Summary :

पटना, :बिहार दौरे पर आए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी से शिष्टाचार मुलाकात की और बिहार में बढ़ते अपराधए उच्च शिक्षा ही बदहाली सहित कई अहम मुद्दों से उन्हे अवगत कराया। इस मुलाकात के दौरान चिराग के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं अन्य सम्मानित नेतागण भी मौजूद रहे।

मुलाकात के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए  चिराग ने बताया कि महामहिम से हुई यह मुलाकात महज़ शिष्टाचार मुलाकात थी। जब से महामहिम ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला उनसे मेरी या पार्टी नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी, लिहाजा आज पार्टी के नेताओं संग उनसे मुलाकात की और बिहार में उनका स्वागत किया साथ ही प्रदेश से जुड़ी तमाम कुव्यवस्थाओं को उनके संज्ञान में लाने का प्रयास किया। श्री चिराग ने कहा कि बिहार में बढते अपराध पर महामहिम ने भी चिंता जाहिर की है। प्रदेश में शिक्षा को लेकर भी उनसे विचार- विमर्श हुआ है। 
उक्त प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष   राजू तिवारी, श्रीमती रेणु कुशवाहा  राष्ट्रीय महासचिव  संजय पासवान  प्रदेश प्रधान महासचि हुलास पाण्डेय  बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, ई. रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री,   संजय कुमार सिंह  प्रदेश प्रचार.प्रसार प्रमुखए   अशरफ अंसारी,     वेद प्रकाश पाण्डेय  युवा प्रदेश अध्यक्ष  श्रीमती इन्दु कश्यप  महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्षए   सिमांत मृणाल पासवानए छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष   परशुराम पासवान  ,श्रीमती शोभा सिन्हा पासवान रामप्रवेश यादव  शामिल थे।

Desk Team