बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ‘अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस बीच तापमान में मामूली वद्घि होने के आसार हैं।’
बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.7 डिग्री और पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33़.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



