राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच कई क्षेत्रों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, गया का 26़ 9 डिग्री तथा पूर्णिया का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



