बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार राजधानी पटना में अचानक बढ़ी ठंड के कारण नीतीश वायरल बुखार की चपेट में आ गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उन्हें कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। आज नीतीश को अडानी समूह के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी के साथ महत्वपूर्ण बैठक थी।
सरकारी गतिविधियों में देरी की संभावना
मुख्यमंत्री को आज पटना से राजगीर तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। कई क्षेत्रों की सरकारी और विकास संबंधी गतिविधियां में भी देरी की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



