बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी के मौके पर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री कुमार ने राजधानी पटना के दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा और डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर माँ की पूजा अर्चना की।
उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने डाकबंगला रोड स्थित पंडाल में देवी दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद रणवीर नंदन,विधायक संजीव चौरसिया, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्रा, नवयुवक दुर्गा संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार टोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, दुर्गा पूजा समिति के अन्य सदस्य समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



