पहाड़ों मे लगातार बर्फबारी होने की वजह मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, जिससे बिहार राज्य में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है बिहार में कोहरे के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं कोहरे की चादर से विमान परिचालन प्रभावित हो गया है साथ ही कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का सितम बढ़ने से मौसम विभाग ने बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज औऱ 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया।
कहां जारी है ऑरेंज औऱ येलो अलर्ट ?
बिहार में बढ़ती ठंड के कारण मौसम विभाग ने 7 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा जिला शामिल है। साथ ही 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें, सीवान,खगड़िया,अरवल,बक्सर, भागलपुर, बांका, कैमूर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बेगूसराय, मूंगेर, शिवहर, जमुई पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, लखीसराय जिला और नवादा शामिल है।


Download Android App
Download iOS App




