बिहार विधानसभा चुनावों को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाते हुए कांग्रेस ने एक गेम ऐप को लांच किया है। दरअसल, कांग्रेस ने सोशल मिडिया पर “बिहार बदलो गेम” नाम का एक ऐप लांच किया। इस गेमिंग ऐप के जरिये कांग्रेस जदयू-भाजपा सरकार के घोटालों, कुशासन, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार की ओर जनता का ध्यान दिलाना चाहती है।
कांग्रेस का कहना है कि राज्य की भाजपा-जदयू सरकार ने रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठियां मारी थी। युवाओं को चुनाव के वक्त उन बातों को याद दिलाने के लिए पार्टी ने यह गेम लांच किया है। इस गेम में भाजपा जदयू के शासनकाल में जिन तमाम कुव्यवस्थाओं को बिहार ने झेला है उसे याद दिलाया गया है। साथ ही, उस पर निशाना साधने वाले को सफल घोषित किया जाता है।
इस गेम के शुरू होते ही बैकग्राउंड में म्यूजिक स्टार्ट हो जाता है, जिसमें कांग्रेस द्वारा जारी ‘बोले बिहार महागठबंधन सरकार’ का थीम सॉन्ग बजने लगता है। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक इस गेम को सोशल मीडिया पर युवा खासा पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



