पटना-: भारत में आज भी अतिपिछड़ा समाज गुलाम है। पूर्ववर्ती सरकार ने और सत्तासीन नेताओं ने सिर्फ लुभावनी बात करके अतिपिछड़ों का वोट लिया,कुछ दिया नही इसलिए यह समाज स्वराज के सुख से वंचित है। यह बात आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल,पटना में लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अतिपिछड़ा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अतिपिछड़ों के साथ संवैधानिक बेईमानी हुआ है। इसे सछूत दलित की संज्ञा तो दिया,परन्तु लोकसभा विधानसभा में सीट आरक्षित नही किया। इसीलिए यह समाज देश के मुख्यधारा से कटा हुआ है। सत्ता से वंचित है। जरूरत है,इसके लिए संसद और विधानसभा में सीट आरक्षित करने का। इसके आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए पार्टी ने कार्य-योजना तैयार किया। जन्मजात पेशा को लाइसेंस मुक्त करके कुटीर उधोग और लघु उधोग का जाल बिछाने का संकल्प बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ में किया गया है। बिहार को बदलने के लिए सबकों मिलकर संघर्ष करना होगा।सम्मेलन की अध्य्क्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अध्य्क्ष मनोज कुमार ने किया,संचालन एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने किया। सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,डॉ. शाहनवाज कैफ़ी,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव कानू,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललन शाह, चंद्रभूषण शाह,युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, पार्टी के उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, रामभरोस शर्मा,संजय कुमार सिंह,ललन पासवान, अशरफ अंसारी,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामटहल बिन्द, नन्द किशोर शर्मा,पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह,विभीषण शर्मा,सुदीप्त कुमार, अंजू देवी,गुड़िया देवी, साहिल पासवान, ऋषि कुमार ने सम्बोधित किया। उक्त आशय की जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रमेश कुमार ने दिया।
अतिपिछड़ों के साथ संवैधानिक बेईमानी हुआ है:चिराग पासवान
Summary :
भारत में आज भी अतिपिछड़ा समाज गुलाम है। पूर्ववर्ती सरकार ने और सत्तासीन नेताओं ने सिर्फ लुभावनी बात करके अतिपिछड़ों का वोट लिया,कुछ दिया नही इसलिए यह समाज स्वराज के सुख


Download Android App
Download iOS App



