बिहार में कोरोना वारयस का विस्फोट जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,986 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 50,000 के पार यानी 50,987 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 298 पहुंच गई। इस महीने की शुरुआत से ही बिहार में कोविड-19 के मामलों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और मृतक संख्या में चार गुनी वृद्धि हुई रहै।
नए मामलों में से 535 संक्रमित मरीज पटना के हैं जिसके बाद शहर में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 8,764 पहुंच गया। गया में 126, मधुबनी में 122, मुजफ्फरपुर में 124, नालंदा में 146,रोहतास में 156 और वैशाली में 123 नए मामले सामने आए।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकडों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 16,38,870 तक पहुंच गया है और 35,747 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 10,57,805 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



