पटना : चाहे आप किसी भी उम्र के हों और एक बेहतर प्लेटफार्म पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने और ईनाम पाने की ख्वाहिश हो तो आपके लिए अब आ गया है बिहार के पहले डांस रियलिटी शो लेट्स डांस बिहार का तीसरा एडिशन। डांस को ही अपना कैरियर बनाने वाले और उस मुकाम को हर कीमत पर हासिल करने का दम रखने वाले प्रदेश के युवा एवं युवतियों के लिए एक बार फिर डांस रियलिटी शो लेट्स डांस बिहार का थर्ड एडिशन बस प्रारंभ होने को है।
डांस रियलिटी शो के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके लेट्स डांस बिहार शो का थर्ड एडिशन आज लांच किया गया। इसके पहले दो सत्र में इस शो को अपार सफलता मिली और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बेहतर प्लेटफार्म भी मिला। मालूम हो कि लेट्स डांस बिहार सीजन-2 के विनर को वेस्पा स्कूटी और गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया था जबकि इस बार के विजेता को मिलेगा 5 लाख का स्कॉलरशिप, साथ ही कई और इनाम भी रखे गए हैं। ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न जगहों में आयोजित किए जायेंगे।
बॉलीवुड के सेलेब्रिटी ग्रेन्ड फिनाले और ऑडिशन में भी शिरकत करेंगे। स्थानीय अरबियन शीशा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरएनआर क्रिएशन्स के निदेशक राहुल राज ने बताया कि पहली बार डांस शो के इतिहास में इस इवेंट का कंप्लीट वेब सीरीज लेट्स डांस बिहार आर एन आर क्रियेशन यू ट्यूब पर लांच होगा। शो के इस तीसरे सत्र में प्रतिभागियों को और भी बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। रियलिटी शो लेट्स डांस बिहार को पेजथ्रीडॉटकाम का भी समर्थन हासिल है।
प्रदेश के प्रतिभागियों को उचित मंच दिलाने और उनके हुनर के मुताबिक कैरियर में आगे बढऩे के लिए यह शो हमेशा मददगार रहेगा। राहुल राज ने बताया कि शो के आयोजन में विभिन्न क्षेत्र के लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहा है और ऐसी ही उम्मीद इस बार फिर हम उनसे करते हैं। इस एडिशन में हमारा लक्ष्य 3000 प्रतिभागियों तक पहुॅच बनाने का है। पिछले सीजन में 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस मौके पर प्रवीण सिंह अमन फरीदी, अभिषेक सिंह आदि भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



