पटना रिपोर्टर पटना के राजेंद्र नगर स्थित दिनकर गोलंबर पर जाकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के अवतरण दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आदरणीय दिनकर जी जिला बेगूसराय के एक गांव सिमरिया का रहने वाले थे। दिनकर जी एक वीर रस के जाने माने कवि थे। गुलाम भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उन्होंने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।
दिनकर जी ने अपने लेखनी से वो जादू किया जिससे देश के क्रांतिकारियों में एक नया जोश और जुनून उत्पन्न हुआ। आजाद भारत में सरकार में रहते हुए सरकार का विरोध करने वाले एक मात्र कवि दिनकर जी थे। ऐसे महान शख्सियत के धनी राष्ट्रकवि हमलोग कोटि कोटि नमन करते हैं।इस कार्यक्रम के मौके पर पटना के जिलाधिकारी दिनकर बाबू के पौत्र, श्रीराम सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू यशराज सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक राजकुमार सिंह, स्मिता एवं सदस्य लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



