बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बक्सर आगमन को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन ने आज तड़के बक्सर केंद्रीय कारा में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री के 27 दिसम्बर को बक्सर दौरे को लेकर किसी भी परेशानी अथवा चूक से बचने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है और इसी के तहत अनुमंडलीय डंडाधिकारी (एसडीएम) कृष्ण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार के अलावा नगर थाने की पुलिस भी मौजूद थी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा तथा जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह भी जेल में पहुंचे और एक-एक वार्ड की करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी ली गई।
बीस वर्ष तक गठबंधन की सरकार चलायेंगे – तेजस्वी यादव
हालांकि छापेमारी में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को जिले के इटाढ़ प्रखंड के उनवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरियाली यात्रा आयोजित है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी चौकसी तथा मुस्तैदी के साथ उनके आगमन की तैयारी में जुटा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



