पटना : जिला पदाधिकारी कुमार रवि ने आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में घरेलू विद्युत उपकरण, सेवा उद्यमी और लाईट मोटर ड्राईविंग के 56 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षणोपरान्त प्रमाण पत्र प्रदान किया। संस्थान में प्रशिक्षण लेकर युवाओं ने क्लैप स्वीच, आरओ, एलईडी बल्ब, गीजर, हीटर, एसी, फ्रिज इत्यादि को मरम्मत करने एवं एलएमभी ड्राईविंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कारीगरी का मॉडल जिलाधिकारी को दिखाया।
जिलाधिकारी कुमार रवि ने युवाओं के हुनर को देखने के बाद सराहना की और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सफल उद्यमी बनने की शुभकामना दी। उन्होंने सफल उद्यमी बनने के लिए उद्यमियों को परिश्रम, ईमानदारी एवं समय प्रबंधन का महत्व बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण अभी तक संस्थाना 8915 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे चुका है।
जिसमें से 63 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार स्थापित कर चुके है। संस्थान उद्योग स्थापित करने में आने वाली आर्थिक परेशानी के निराकरण हेतु सरकार के विभिन्न योजनाएं जैसे-मुद्रा योजना, पीएमईजीपी योजना, स्टैण्डप एवं स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रशिक्षणार्थियों को आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद कर रहा है। इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मो. अय्युब अंसारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



