चुनाव आयोग शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा।
आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है। वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्य प्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उप चुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं।


Download Android App
Download iOS App



