EOU Raid In Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति होने के कारण छापे मारे है। बताया जा रहा है कि आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक संपत्तिर है और राशि लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपये है। EOU के अधिकारियों ने इसी मामले में बिहार के पटना, समस्तीपुर और सिवान में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।
EOU Raid In Bihar: भ्रष्टाचार की शिकायत

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद बिहार के समस्तीपुर में कार्यरत है और कई समय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई और अवैध संपत्ति के मामले में तलाशी अभियान शुरू किया गया। EOU ने सर्च वारंट कोर्ट से प्राप्त किया और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।
Bihar EOU Raid: कई अहम सबूत मिले
बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर EOU ने छापा मारा है इस दौरान कई अहम सबूत, जमीन के कागजात, बैंक खाते समेत कई जरूरी दस्तावेज मिले है। बता दें कि बिहार के सिवान, समस्तीपुर और पटना में ठिकानों में छापा मारा है और बताया जा रहा है कि यह सभी संपत्ति के कागजात अपने परिवार के नाम पर किए है अभी भी कई ठिकानों पर तलाशी ली जारी है।
Account in Banks: अलग अलग नाम से बैंक खाते

जमीन, मॉल और फ्लैट के कागजात मिलने के साथ ही अलग अलग नाम से बैंक खाते खुलने के भी सबूत मिले है। बता दें कि ललन सिंह और विसर्जन सिंह के नाम से HDFC बैंक में खाते खोले गए थे साथ ही अलग अलग फोन नंबर और ई-मेल ID से खाते लिंक किए गए थे। बता दे कि इन खातों में ऑनलाइन माध्यम से राशि ट्रांसफर की जाती थी।
ALSO READ: CWC Meeting Live: पटना में कांग्रेस की आज होगी बड़ी बैठक, बिहार चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा


Download Android App
Download iOS App




