देवघर AIIMS में चमत्कार, 15 मिनट में बच्चे के गले से निकाला गया 10 रुपये का सिक्का

Summary :

Deoghar AIIMS: डॉक्टरों को भगवान को दूसरा रूप कहा जाता है। देवघर एम्स के डॉक्टर भी एक बच्चे के लिए भगवान साबित हुए हैं। देवघर एम्स के डॉक्टरों ने कमाल करते हुए एक बच्चे के गले से 10 रुपए का सिक्का बाहर निकाला है। इसे कमाल हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डॉक्टरों ने यह पूरी प्रक्रिया 15 मिनट के अंदर पूरी कर ली। बच्चे के गले से सिक्का बाहर निकलने के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। AIIMS Deoghar Doctors Success: चार साल के बच्चे के गले में फंसा सिक्का दुमका जिले के…

Deoghar AIIMS: डॉक्टरों को भगवान को दूसरा रूप कहा जाता है। देवघर एम्स के डॉक्टर भी एक बच्चे के लिए भगवान साबित हुए हैं। देवघर एम्स के डॉक्टरों ने कमाल करते हुए एक बच्चे के गले से 10 रुपए का सिक्का बाहर निकाला है। इसे कमाल हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डॉक्टरों ने यह पूरी प्रक्रिया 15 मिनट के अंदर पूरी कर ली। बच्चे के गले से सिक्का बाहर निकलने के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Deoghar AIIMS
Deoghar AIIMS

AIIMS Deoghar Doctors Success: चार साल के बच्चे के गले में फंसा सिक्का

दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा मिशन गांव निवासी एक चार साल के बच्चे राम मड़ैया के गले में 10 रुपए का सिक्का फंस गया था। परिजन को जब इस बात का पता चला तो वे बच्चे को लेकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंच गए। वहां डॉक्टर्स बच्चे के गले से सिक्का निकालने में असफल रहे। इसके बाद स्थानीय लोग बच्चे को लेकर देवघर एम्स चले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे के गले से सिक्का निकाला और उसने राहत की सांस ली।

Deoghar AIIMS
Deoghar AIIMS

AIIMS News Today: 15 मिनट में निकाला सिक्का

देवघर एम्स में ईएनटी विभाग के डॉक्टर शांतनु और उनकी टीम ने बच्चे के गले से सिक्का निकालने की प्रक्रिया शुरू की। डॉक्टर शांतनु ने बताया कि सिक्का बच्चे के गले के बिल्कुल बीच में फंसा हुआ था, जो बच्चे के लिए बहुत गंभीर परेशानी थी। डॉक्टरों ने 15 मिनट के अंदर बच्चे के गले से सिक्का निकाल दिया। इसके बाद परिजनों के आग्रह के बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- ‘कमरे में आओ, विदेश ले चलूंगा’, संत के भेष में राक्षस निकला चैतन्यानंद, छात्राओं ने खोली पोल

Neha Singh