मुश्किल में पड़े सूर्यकुमार यादव, ICC ने दिए भारतीय कप्तान के खिलाफ जांच के आदेश

Summary :

ICC Action on Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अब तक अपराजित है। भारतीय खेमे ने इस टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को धूल चटा दी है और संभावना है कि फाइनल में भी दोनों पड़ोसी देश आमने सामने हो सकते हैं। मगर इसी बीच भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 चरण में मिली जीत के बाद दिए गए बयान को लेकर सूर्या के खिलाफ आईसीसी ने एक्शन लिया है। ICC Action on Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को लगा झटका मीडिया रिपोर्ट्स के…

ICC Action on Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अब तक अपराजित है। भारतीय खेमे ने इस टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को धूल चटा दी है और संभावना है कि फाइनल में भी दोनों पड़ोसी देश आमने सामने हो सकते हैं। मगर इसी बीच भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav को बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 चरण में मिली जीत के बाद दिए गए बयान को लेकर सूर्या के खिलाफ आईसीसी ने एक्शन लिया है।

ICC Action on Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को लगा झटका

ICC Action on Suryakumar Yadav
ICC Action on Suryakumar Yadav

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा मिली शिकायत के बाद मैच रेफरी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक मेल लिखा है। जिसमें सूर्यकुमार यादव द्वारा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर सफाई मांगी गयी है।

मेल में कहा गया है कि पीसीबी द्वारा दर्ज की गई शिकायत और सभी सबूतों को रिव्यू करने के बाद यह माना गया है कि Suryakumar Yadav के बयान से खेल की छवि को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

सुनवाई का करना होगा सामना

Suryakumar Yadav को दो विकल्प दिए गए हैं। उन्हें या तो सीधे आरोप स्वीकार करके सजा भुगतने का ऑप्शन दिया गया है। या फिर उन्हें औपचारिक सुनवाई का सामना करने का अवसर मिलेगा, जिसमें आईसीसी मैच रेफरी, बीसीसीआई और पीसीबी के प्रतिनिधि और स्वयं सूर्यकुमार शामिल होंगे।

क्या बोले थे Suryakumar Yadav?

ICC Action on Suryakumar Yadav
ICC Action on Suryakumar Yadav

14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की थी। हालाँकि, पीसीबी को यह रास नहीं आया और उन्होंने आईसीसी के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Also Read: Asia Cup 2025 में India-Pakistan विवाद ने पकड़ा तूल, BCCI और PCB आमने-सामने

Rahul Singh Karki