पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में 1980 से 2014 तक जितने चुनाव हुए उन पर 133 एक्जिट पोल कराये गए और इनमें 2004 को छोड़ कर लगभग सभी सही साबित हुए। एक अध्ययन के अंनुसार एक्जिट पोल 97 फीसद तक खरे उतरे। जो लोग ईवीएम, चुनाव आयोग और एक्जिट पोल पर बेतुके सवाल उठा रहे हैं, वे सम्भावित जनादेश को नकारने के कुतर्क गढ़ रहे हैं।
श्री मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम जैसी टैम्पर-प्रूफमशीन का उपयोग कर लोकसभा की 542 सीटों के लिए जितनी कुशलता से मतदान करायाए उससे 67.11 फीसद लोगों ने वोट डाले। पश्चिम बंगाल की हिंसा के बावजूद अब तक के संसदीय चुनावों में यह सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसके लिए आयोग की सराहना भी की। दूसरी तरफ जिन्होंने खुद वोट न देकर लोकतंत्र का अपमान किया, वे चुनाव प्रक्रिया पर उलटे-सीधे आरोप लगा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



