बिहार में भागलपुर जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, जबकि 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसा जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट हुआ है। लोगों का कहना है कि नाव पर लगभग 100 लोग सवार थे। हालांकि इनमें से 43 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर सवार होकर लोग नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि नाव पर सवार लोगों में से 8 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और एक महिला का शव नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान तीनटंगा गांव की सुनयना देवी के रूप में की गई है जिसकी उम, 35 वर्ष और पति का नाम किलबुल यादव है।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही भागलपुर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



