दोनों पैर बंधे, कुचला चेहरा… गयाजी में रेलवे ट्रैक पर मिला टीचर का शव, मचा हड़कंप, कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

Summary :

Gaya Teacher Found Dead on Railway Track: गयाजी में रेल पटरी पर शनिवार देर रात एक टीचर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बुनियादगंज के अलीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद खुरूद्दीन के रूप में हुई है। यह घटना बेलागंज-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। बेलागंज पुलिस के अनुसार, मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। आशंका है कि पहले टीचर को बंधक बनाकर मारपीट की गई। इसके बाद उसका गला घोंट दिया गया। साक्ष्यों को छुपाने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। Suspicious Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Gaya Teacher Found Dead on Railway Track: गयाजी में रेल पटरी पर शनिवार देर रात एक टीचर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बुनियादगंज के अलीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद खुरूद्दीन के रूप में हुई है। यह घटना बेलागंज-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है।

बेलागंज पुलिस के अनुसार, मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। आशंका है कि पहले टीचर को बंधक बनाकर मारपीट की गई। इसके बाद उसका गला घोंट दिया गया। साक्ष्यों को छुपाने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

Suspicious Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Gaya Teacher Found Dead on Railway Track
Suspicious Death (Image- Social Media)

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा।

Gaya Teacher Death: प्राथमिक विद्यालय में था टीचर

​मोहम्मद खुरूद्दीन गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली मोहल्ले के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत था। उसकी मौत की खबर सुन गांव और स्कूल के सहकर्मी सन्न रह गए। घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। वह बिना किसी देरी के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Railway Track Incident: कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP सुशील कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि घटना की शाम उनकी आखिरी बातचीत किससे हुई थी। फिलहाल, पुलिस आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।