पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग की जीत की भविष्यवाणी किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्षी नेता ”आईसीयू में चले गए’’ हैं। बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरीराज ने सोमवार को ट्विट कर कहा, ”एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी एवं चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आईसीयू में पहुंच गए हैं..अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।”

भाजपा के फायरब्रांड नेता सिंह का बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन के साथ सीधा मुकाबला है। राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं और अधिकांश एग्जिट पोल में राजग को 30 या उससे अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
एग्जिट पोल के बाद गुणा-भाग में जुटी तृणमूल कांग्रेस !
राजग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा भी शामिल है। वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को नकारते हुए कहा, ”परिणाम आने से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितों के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। इसे ख़ारिज करें।’’ राजद के टिकट पर मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे समाजवादी नेता शरद यादव ने भी ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल में सच्चाई नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



