किसान नेता मंजय कुमार सिंह, मसहा, ढाका विधान सभा अंतर्गत जिला पूर्वी चंपारण निवासी और किसान नेता सुभाष कुमार सोलंकी, ग्राम-सुंदरपट्टी, जिला पूर्वी चंपारण निवासी को आज पूर्वी चंपारण जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता द्वय ज्ञानेश्वर गौतम और चंदन झा के उपस्थिति में शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता द्वय ने कहा की इन लोगों के पार्टी में आने से पार्टी चंपारण में मजबूत होगी।
वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजन प्रियदर्शी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चंपारण समेत बिहार की राजनीति में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी स्थिति सुदृढ़ करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दिन- प्रतिदिन हासिल कर रही है। यह सफलता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य प्रवक्ता एवं बिहार प्रभारी ब्रजमोहन श्रीवास्तव की प्रभावशाली रणनीति और सक्रिय नेतृत्व का प्रतिफल है, जो बिहार में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में निर्णायक सिद्ध हो रही है।
पार्टी में उनके प्रवेश का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री ब्रजमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रवेक्षक सच्चिदानंद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत कुमार सिंह ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल निरूपित करते हुए बधाई दी है ।इन वरिष्ठ नेताओं ने दोनों किसान नेता के प्रवेश को पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज झा, श्रीमती विजेता बिस्वास, अतुल्य गुंजन, जितेंद्र शुक्ला, प्रभानंद तिवारी, मोहम्मद इमरान, कुमार बिशाल, प्रो. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, प्रो. कुमार गौरव , तबरेज आलम सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंजय कुमार सिंह और सुभाष कुमार सोलंकी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Download Android App
Download iOS App



