बिहार के हाजीपुर जिले से एक बड़ी आपराधिक खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की गोली मारकर जान ले ली गई। मृतक का नाम रामनरेश राय के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले ही थे। घर से कुछ ही दूरी पर पोखर के पास पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोली लगने के बाद रामनरेश राय पूरी तरह जख्मी हो गए और जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों में डर का माहौल हैं। लोगों का कहना है कि अब घर में भी आदमी सुरक्षित नहीं है।
बाइक सवार बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना को लेकर बताया कि बदमाशों ने ठेकेदार पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। मृतक रामनरेश राय को कई गोलियां लगीं। घटनास्थल पर लगे CCTV में पूरा वारदात कैप्चर है। पुलिस अब CCTV फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज के अनुसार, रामनरेश राय घर से कुछ दूर की दूरी पर थे, तभी बाइक सवार बदमाश उन्हें अपना निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया और उन्हें कई राउंड गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
जमीनी विवाद को लेकर बवाल
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सबूत इकट्ठा करने के लिए खंगाल रही है, ताकि हमलावरों को पहचाना जा सके। हाजीपुर SP शुभांक मिश्रा ने घटना को लेकर बताया कि घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। उन्होंने कहा कि दो बाइक पर चार लोग आए थे और ठेकेदार पर फायरिंग की। शुरुआती जांच में ठेकेदार के शरीर पर करीब 4 गोलियों के निशान मिले हैं। SP के अनुसार, करीब 45 दिन पहले हुए एक जमीनी विवाद का मामला भी सामने आया है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह क्या है ये मालूम नहीं चला है। हालांकि, ठेकेदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में आक्रोश का महौल है। लोग अपराधी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Download Android App
Download iOS App




