Bihar News : तेज प्रताप-ऐश्वर्या मामले में 21 जून को अगली सुनवाई

Summary :

तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच कानूनी लड़ाई का नया मोड़

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई आज फिर कोर्ट में होगी। इस विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप का 12 साल पुराना रिश्ता सार्वजनिक होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस मामले का आगामी बिहार चुनाव पर असर पड़ सकता है।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप की मुश्किलें इन दिनों बढ़ गई हैं. आज यानी गुरुवार को कोर्ट तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई हुई है. कोर्ट ने दोनों पक्ष को सुनते हुए अगली सुनवाई का समय दे दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। इस मामले की सुनवाई फैमिली कोर्ट में भी हो चुकी है. हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है. इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था. इसके बाद बिहार समेत देश में हड़कंप मच गया था. आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

अनुष्का और तेज प्रताप को लेकर चर्चा तेज

हाल में राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि अनुष्का यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की पोती है। हालांकि अभी तक इस रिश्ते को लेकर अनुष्का यादव की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस मामले के बाद लोगों का मानना है कि आगामी बिहार चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस घटना से राजद परिवार को चुनाव में बड़ा झटका भी लग सकता है।

तेज प्रताप- ऐश्वर्या विवाद पर आज फिर कोर्ट में सुनवाई

जानें पूरा मामला

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा था। इसके बाद तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। ऐश्वर्या बिहार के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं और उनका परिवार भी इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से मुखर रहा है। आज की सुनवाई को लेकर आम जनता, राजद कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। अगर तलाक की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो यह मामला तेज प्रताप की सार्वजनिक छवि और राजनीतिक भविष्य के लिए अहम मोड़ बन सकता है।

‘पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस डाला जाए’, असदुद्दीन ओवैसी ने रियाद में की मांग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।