01 अप्रैल को Delhi में बरसेंगे बादल! UP-Bihar समेत 11 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: पूरे भारत में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। कई राज्यों में बेमौसम बरसात देखने को मिल रही है और पहाड़ो पर बर्फ़बारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की अपील की गई है। इसके अलावा उत्तरी पहाड़ी इलाकों में ताज़ा बर्फ़बारी हो सकती है। आइए जानते हैं, बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश 

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश-तूफान आने की चेतावनी जारी की है। बिहार में 1 से 6 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, हरियाणा-पंजाब में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को, मध्य प्रदेश में 1 और 2 अप्रैल को, राजस्थान में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में 1 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

Delhi Weather

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में आमतौर पर बदल छाए रहेंगे और रुक-रूककर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे बढ़ते तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा, 2 अप्रैल को तापमान 36°C तक जा सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। वहीं 3 और 4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। जिससे आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इसके बाद 2 अप्रैल को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। वहीं, 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर यूपी में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में अगले दो दिनों तक आंशिक बदल छाए रहने और इसके साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 02 और 03 अप्रैल को लोगों को बारिश से राहत की उम्मीद है। वहीं, 04 अप्रैल को कैमूर, बक्सर और रोहतास में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

 Aaj Ka Mausam 01 April: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33°C 19°C
कोलकाता 36°C 26°C
बेंगलुरु 33°C 19°C
शिमला 22°C 11°C
पटना 36°C 23°C
चेन्नई 32°C 25°C
भोपाल 36°C 24°C
देहरादून 27°C 14°C
मुंबई 30°C 25°C
रांची 33°C 22°C
लखनऊ 36°C 23°C

यह भी पढ़ें: अप्रैल की शुरूआत में सोने के भाव में उछाल, चांदी 2.50 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।