Delhi-UP में बारिश का अलर्ट! राजस्थान-गुजरात में चढ़ा पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 31 Mar: मार्च के आखिरी दिन भी मौसम ने फिर करवट ली है। एक तरफ उत्तर भारत में तेज हवाएं, हल्की बारिश और बादल छाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई और दक्षिण भारत तक मौसम का मिक्स मिजाज़ देखने को मिल रहा है। राजस्थान, गुजरात से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और…

Aaj Ka Mausam 31 Mar: मार्च के आखिरी दिन भी मौसम ने फिर करवट ली है। एक तरफ उत्तर भारत में तेज हवाएं, हल्की बारिश और बादल छाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई और दक्षिण भारत तक मौसम का मिक्स मिजाज़ देखने को मिल रहा है। राजस्थान, गुजरात से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंडक बनी रहेगी।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 31 Mar
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में कल की बारिश के बाद मौसम का मिज़ाज बदला है। 31 मार्च, मंगलवार को दोपहर या शाम में हल्की बूंदाबांदी के साथ तूफान की संभावना व्यक्त की गई है। उम्मीद है कि बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ जाएगा।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश एक तरफ जहां गर्मी और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 31 Mar
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अगले 24 घंटों में उत्तरी व दक्षिणी भागों में बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी है, वहीं इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। जिससे बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुतबिक, 02 और 03 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है लेकिन इसके बाद फिर बारिश का दौर आएगा।

Aaj Ka Mausam 31 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33°C 18°C
पटना 35°C 24°C
शिमला 22°C 11°C
मुंबई 33°C 25°C
जयपुर 31°C 20°C
चेन्नई 34°C 26°C
नैनीताल 25°C 16°C
भोपाल 36°C 22°C
रांची 34°C 23°C
लखनऊ 33°C 20°C
कोलकाता 34°C 26°C

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में हल्का उछाल, चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।