Delhi-UP-Bihar समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Heavy Rain Alert: मार्च के मध्य में सक्रीय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे देश में मौसम ने फिर करवट ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब देश के 19 राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। सक्रीय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के आसार हैं। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी…

Heavy Rain Alert: मार्च के मध्य में सक्रीय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे देश में मौसम ने फिर करवट ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब देश के 19 राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। सक्रीय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के आसार हैं। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)
  • मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन पश्चिमी विक्षोभ असर डालेंगे। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।
  • 26 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और गरज-चमक हो सकती है। राजस्थान में 28 मार्च को बारिश की संभावना है, और वहां भी हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं।
  • 24 से 28 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 26 से 29 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश और आंधी की संभावना है।

Delhi Weather

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से दिल्ली के मौसम का भी मिज़ाज बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 मार्च तक दिल्ली में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। जबकि 26 मार्च को एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 27-28 मार्च को भी बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि 29 मार्च फिर से हल्की बारिश होने का अलर्ट है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 और 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। लेकिन 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में फिर से कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 27 मार्च को पूर्वी हिस्से और 28 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। पिछले दिन हुई बारिश के बाद से आसमान साफ और पछुआ हवाओं के असर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में 26 और 27 मार्च को बारिश और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। कुछ जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Aaj Ka Mausam 24 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 31°C 18°C
भोपाल 33°C 22°C
रांची 29°C 19°C
मुंबई 33°C 26°C
जयपुर 31°C 19°C
शिमला 18°C 09°C
पटना 32°C 20°C
चेन्नई 31°C 24°C
नैनीताल 21°C 12°C
लखनऊ 31°C 19°C
कोलकाता 32°C 23°C

यह भी पढ़ें: अब क्या है ट्रंप की अगली रणनीति? ईरान के साथ 5 दिन के लिए रोकी जंग, कहा कि पावर प्लांट….

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।