Mahashivratri पर 11 राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का Alert, जानें Delhi-UP समेत बड़े शहरों का मौसम अपडेट

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देशभर में अब ठंड की धीरे-धीरे विदाई हो रही है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठिठुरन तो है, लेकिन दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे एक बार फिर सर्दी के करवट लेने का अंदेशा है। पहाड़ों पर बर्फ़बारी हो सकती है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

February Rain Alert: इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Warning
February Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह राज्यों में मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में गर्मी

Heavy Rain Warning
Delhi-NCR Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम पारा 10 से 15 डिग्री के आसपास बना रहेगा। फरवरी में मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तापमान को कम कर दिया है।

IMD Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में बारिश

Heavy Rain Warning
IMD Weather Forecast (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आने वाले हफ्ते में मौसम बिगड़ने वाला है। प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, ओरैया और फर्रुखाबाद है।

Bihar Weather: बिहार में छाएगा कोहरा

Heavy Rain Warning
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि राजधानी पटना के आस-पास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में कोहरे की चेतावनी भी है, उनमें दरभंगा, सिवान, सारण, गया, सहरसा, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और कटिहार शामिल है।

Aaj ka Mausam: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 27°C 13°C
भोपाल 29°C 16°C
मुंबई 31°C 23°C
पटना 27°C 13°C
रांची 27°C 13°C
लखनऊ 27°C 13°C
जयपुर 28°C 13°C
कोलकाता 29°C 16°C
नैनीताल 19°C 09°C
चेन्नई 29°C 21°C
शिमला 17°C 06°C

यह भी पढ़ें: Mahashivratri पर चांदी हुई सस्ती, सोने ने मारी जोरदार छलांग! जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।