Gold Silver Rate Today 15 Feb: महाशिवरात्रि के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। सोने की कीमतों में दो दिन की गिरावट के बाद आज बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि चांदी के दामों में गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में चांदी ₹20,000 सस्ती हुई है और आज 15 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है। वहीं, सोने की कीमतों में तीन दिन की गिरावट के बाद आज थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले लगातार तीन दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1850 और 22 कैरेट सोना ₹1700 सस्ता हुआ था। अब जानते हैं कि आपके शहर में आज के ताजा भाव क्या हैं।
Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Gold Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट | 22 कैरट | 18 कैरट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,57,900 | ₹1,44,750 | ₹1,18,460 |
| मुंबई | ₹1,57,750 | ₹1,44,600 | ₹1,18,310 |
| जयपुर | ₹1,57,900 | ₹1,44,750 | ₹1,18,460 |
| पटना | ₹1,57,800 | ₹1,44,650 | ₹1,18,360 |
| बेंगलुरु | ₹1,57,750 | ₹1,44,600 | ₹1,18,310 |
| हैदराबाद | ₹1,57,750 | ₹1,44,600 | ₹1,18,310 |
| अहमदाबाद | ₹1,57,800 | ₹1,44,650 | ₹1,18,360 |
| चेन्नई | ₹1,58,840 | ₹1,45,600 | ₹1,24,500 |
| कोलकाता | ₹1,57,750 | ₹1,44,600 | ₹1,18,310 |
| लखनऊ | ₹1,57,900 | ₹1,44,750 | ₹1,18,460 |
Silver Rate Today 15 Feb: चांदी के ताजा भाव (गुडरिटर्न्स के मुताबिक)

| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पुणे | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लुधियाना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| जयपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कोलकाता | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मेरठ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लखनऊ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मुंबई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पटना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
Gold Silver Rate Today 15 Feb: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
यह भी पढ़ें: रविवार को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल करवाने से पहले देखें आज के ताजा रेट























