O Romeo ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सबको किया हैरान, इन फिल्मों को टेकने पड़े घुटने

Summary :

O Romeo box office collection Day 2: विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने वैलेंटाइन के मौके पर फैंस को प्यार की एक नई कहानी का तोहफा दिया है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. वहीं इनके अलावा भी कई स्टार्स जैसे विक्रांत मैस्सी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर भी इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले है, जिस वजह से दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में ग्रोथ दिखी. तो चलिए एक नजर…

O Romeo box office collection Day 2: विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने वैलेंटाइन के मौके पर फैंस को प्यार की एक नई कहानी का तोहफा दिया है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. वहीं इनके अलावा भी कई स्टार्स जैसे विक्रांत मैस्सी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर भी इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले है, जिस वजह से दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में ग्रोथ दिखी. तो चलिए एक नजर डालते हैं ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo box office collection Day 2
O Romeo box office collection Day 2 (Source: Social Media)

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ की कमाई की है. वैसे फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े आने अभी बाकी हैं. पर अगर ये मान लिया जाए कि फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है तो इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.75 करोड़ हो गया है.

Shahid Kapoor New Movie: क्या कबीर सिंह को पछाड़ पाई ओ रोमियो

O Romeo box office collection Day 2
O Romeo box office collection Day 2 (Source: Social Media)

ओ रोमियो ने पहले दिन 8.50 करोड़ का बिजनेस किया था और फिल्म को दूसरे दिन मॉर्निंग शोज में 10.24 परसेंट, दोपहर के शोज में 22.13 परसेंट, शाम के शोज में 26.79 परसेंट और रात के शोज में 33.87 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. हालांकि दूसरे दिन अच्छी कमाई करने के बावजूद भी शाहिद कपूर इस फिल्म के जरिए अपनी सुपरहिट कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे हैं. क्योंकि कबीर सिंह ने रिलीज के दो दिन में 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया था.

O Romeo box office collection Day 2: ओ रोमियो ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

O Romeo box office collection Day 2
O Romeo box office collection Day 2 (Source: Social Media)

ओ रोमियो इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ती दिखाई दी है. जैसे कि हैप्पी पटेल, राहु केतू, वध 2, भाबीजी घर पर हैं, तू या मैं इन जैसी फिल्मों को ओ रोमियो ने पीछे छोड़ दिया है. अगर हैप्पी पटेल की बात करें तो इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 6.2 करोड़ का रहा है. वहीं राहु केतू ने 6.37 करोड़, भाबीजी घर पर हैं ने 1.37 करोड़, तू या मैं ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।