भागलपुर : डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने लायंस क्लब ऑफ भागलपुर को बधाई देकर कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी समाज में मानवता और दानशीलता के प्रयास जारी है जिससे निसहाय एवं गरीबों की जिंदगी कुछ आसान हो। प्राइम द्वारा सदर अस्पताल प्रांगण में आयोजित युवाओं के लिए वस्त्र वितरण, बुज़ुर्गों के लिए कंबल वितरण,नि:शुल्क फलाहार का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल हुआ,मैं लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम टीम के इस मुहिम के लिए ढेरों साधुवाद देता हूं साथ ही मुझे इस मुहिम में शामिल करने के लिए मैं हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं। श्री वर्मा ने कहा कि निरोगी मन और निरोगी काया ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है


Download Android App
Download iOS App



