पटना, (पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार एवं बिहारवासियों को बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी। श्री पारस ने कहा कि बिहार के लोग अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से पूरे विश्व में बिहार का नाम रौशन किया है और अपने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। बिहार की संस्कृति का पूरे देश में अपना एक अलग पहचान है। श्री पारस ने कहा कि बिहार के धरती पर गुरू गोविन्द सिंह, महावीर, वीर कॅुवर सिंह, चाणक्य, आर्यभट्ट के अलावे वशिष्ठ नारायण सिंह एवं देश के पहला राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे सैकड़ों लोगों ने बिहार की धरती पर जन्म लिया बिहार की धरती ने गौतम बुद्ध, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे लोगों को महान बनाया। मुझे गर्व है कि मैं बिहारी हॅू। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम में लड़कियों ने अपने मेहनत, लगन और इच्छा शक्ति के कारण अपने माता-पिता और बिहार का नाम रौशन किया तथा परीक्षा में उतीर्ण सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुझे गर्व है कि मैं बिहारी हूं : पारस
Summary :
पटना, (पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार एवं बिहारवासियों को बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



