पटना, (पंजाब केसरी): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर कल कलकत्ता से डायमंड हार्बर जाने के रास्ते मे हुए हिंसक हमले के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी की पटना महानगर ईकाइ ने अपना विरोध प्रदर्शन कर पुतला फंका।
विधायक अरूण सिन्हा ने घटना की निंदा कर कहा की पश्चिम बंगाल की पुलिस की अकर्मण्यता अत्यन्त ही संदेहास्पद है।विधायक नीतीन नवीन ने कहा की ममता बनर्जी की सरकार ने लोगो का विश्वास खो दिया है और सरकार का लोकतंत्र के प्रति अराजकता और दमन की नीति भविष्य में होनेवाले चुनाव के नतीजे को प्रभावित करेंगे, पश्चिम बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है,अगर शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव हुए तो निश्चित ही पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में बांकीपुर विधायक नीतीन नवीन,कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ,बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चन्द्रव॔शी, महाम॔त्री देवेश कुमार तथा सुशील चौधरी, मंत्री सिध्दार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, मिडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राजू झा एवं राकेश सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, मंत्री किरण , कुमार राघवेन्द्र, विरेन्द्र सिंह, राजीव रंजन, अनिल सहनी, शैलेन्द्र यादव, संजय पप्पू,टिंकू सिंह, रत्नेश कुशवाहा,सुभाष खत्री, हेमेंद्र हेमू,निरज भारती, विमल कश्यप, बिनोद सिंह, विकास मेहता,विक्की राय,अभिजीत श्रीवास्तव ,भोलू कुमार ,अंजनी सिन्हा,प्रमोद सिंह, नवनीत कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



