Bihar में चुनावी बिगुल बजने वाला है, चुनाव को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की जीत होती है तो वह राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल को लागू करेंगे। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राजस्थान का स्वास्थ्य मॉडल की तुलना पूरे देश में किसी और से नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार कानून भी बनाया है। इस कानून के तहत हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई है।
अशोक गहलोत ने किया वादा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने वादा करते हुए कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी, हम यहां राजस्थान जैसा स्वास्थ्य मॉडल लागू करेंगे। साथ ही अशोक गहलोत ने इस योजना के लाभ को भी गिनाया और कहा कि इसके तहत लोगों को उपचार और दवा की मुफ्त सुविधाएं दी जा रही है। इसलिए राजस्थान मॉडल को देश के हर राज्य को अपनाना चाहिए जिससे सभी कम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
बिहार में बिगड़ता स्वास्थ्य ढांचा
अशोक गहलोत ने अपने दावे के साथ ही बिहार में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि बिहार में डायरिया, टाइफाइड, TB, HIV, मधुमेह, Cancer और दिल के दौरे जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण जांच उपकरणों की भारी कमी और सरकार द्वारा आवंटित किया गया बजट सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है।
Also Read: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 58 सदस्यों की टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी


Download Android App
Download iOS App




