LPG Rate Price: आज जुलाई महिने की शुरूआत में LPG गैस सिलेंडर के उपयोग करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसर आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19KG के कमर्शियल सिलेंडर का रेट लगभग 58.50 रुपये घटा दिया है। बता दें कि पहले LPG गैस सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलता था लेकिन अब रेट कम होने के बाद यह 1665 रुपये का मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कहां कितना सस्ता हुए सिलेंडर का रेट
जुलाई की पहली तारीख को ही LPG गैस सिलेंडर के रेट को कम कर दिया गया है। बता दें कि सिर्फ चार राज्यों में LPG गैस सिलेंडर के रेट में कटौती की गई है।
नोएडा में LPG गैस सिलेंडर का रेट अब 1747.50 रुपये है।
कोलकाता में LPG गैस सिलेंडर का रेट अब 1747.50 रुपये है।
चेन्नई में LPG गैस सिलेंडर का रेट अब 1823.50 रुपये है।
दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर का रेट अब 1665 रुपये है।
LPG गैस सिलेंडर में कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चार महीनों में LPG गैस सिलेंडर में कटौती की है। बता दें कि इन महिनों लगभग 140 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली में अभी तक 138 रुपये की कटौती की गई है, कोलकाता में 144 रुपये की कटौती की गई है और मुंबई में 139 की कटौती की गई है।
Also Read: Gold Price : लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ सोना, 7 दिन में 3,200 रुपए तक गिरा दाम


Download Android App
Download iOS App




