Himachal Pradesh: करसोग में फटा बादल, गांव में मची तबाही

Summary :

Himachal Pradesh में कई दिनों से आफत की बारिश बरस रही है। जिससे जन-जीवन भी प्रभावित हो गया है। बता दें कि आज हिमाचल के करसोग में बादल फटने से तबाही मच गई है। बताया जा रहा है कि तबाही में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं करसोग में पंराट और मेगली गांव में कई घर और गाड़ियां पानी में समा गए है, साथ ही कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। गांव में मची तबाही करसोग में बादल फटने से आस-पास के गांव में  तबाही का मंजर सामने आया है।…

Himachal Pradesh में कई दिनों से आफत की बारिश बरस रही है। जिससे जन-जीवन भी प्रभावित हो गया है। बता दें कि आज हिमाचल के करसोग में बादल फटने से तबाही मच गई है। बताया जा रहा है कि तबाही में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं करसोग में पंराट और मेगली गांव में कई घर और गाड़ियां पानी में समा गए है, साथ ही कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

गांव में मची तबाही

करसोग में बादल फटने से आस-पास के गांव में  तबाही का मंजर सामने आया है। जिससे गांव के लोग डरे हुए साथ ही मदद के लिए प्रशासन से मदद मांग रहे है। बादल फटने के बाद कई घर और गाड़ियां बह गए है जिससे गावं वालों का काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि हिमाचल में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कें बंद होना, बिजली आपूर्ती ठप होना और पीने के पानी की समस्या सामने आ रही है।

259 सड़कें बंद

Himachal में भारी बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हो गया है। लगभग 259 सड़कों को बंद कर दिया गया है और 18 जगह लैंडस्लाइड के लिए चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच हिमाचल के कई जिलों में बिजली सेवा भी ठप हो गई है और पीने के पानी की सुविधा भी प्रभावित हुई है।

 

भारी बारिश का अलर्ट

Himachal में भारी बारिश के कारण IMD ने कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है साथ ही 18 जगह लैंडस्लाइड होने की चेतावनी भी जारी की गई है। IMD ने बताया 6 जुलाई तक मैदानी और मध्य पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

Also Read: Himachal: आसमान से बरस रही है मुसीबत की बारिश, 259 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड की चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।