Himachal: आसमान से बरस रही है मुसीबत की बारिश, 259 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड की चेतावनी

Summary :

पहाड़ों में इस समय बारिश कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों में कई जगह भारी बारिश से लैंडस्लाइड, मकान का बहना और नदियां उफान पर है। कहीं बादल फटना तो कहीं मुसिबत की बारिश बरस रही है। बता दें कि Himachal प्रदेश में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण हिमाचल में जन-जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। वहीं IMD ने चेतावनी जारी करते हुए हिमाचल में 18 जगह लैंडस्लाइड का खतरा बताया है। साथ ही भारी बारिश के कारण 259 सड़कों बंद कर दिया गया है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।…

पहाड़ों में इस समय बारिश कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों में कई जगह भारी बारिश से लैंडस्लाइड, मकान का बहना और नदियां उफान पर है। कहीं बादल फटना तो कहीं मुसिबत की बारिश बरस रही है। बता दें कि Himachal प्रदेश में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण हिमाचल में जन-जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। वहीं IMD ने चेतावनी जारी करते हुए हिमाचल में 18 जगह लैंडस्लाइड का खतरा बताया है। साथ ही भारी बारिश के कारण 259 सड़कों बंद कर दिया गया है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारी बारिश के चलते IMD ने Himachal प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण और मानसून की गतिविधियों को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Himachal के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया वहीं कई जगहों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि हिमाचल के चंबा, सोलन और कुल्लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया 6 जुलाई तक मैदानी और मध्य पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

259 सड़कें बंद

Himachal में भारी बारिश के कारण जीवन प्रभावित हो गया है। लगभग 259 सड़कों को बंद कर दिया गया है और 18 जगह लैंडस्लाइड के लिए चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच हिमाचल के कई जिलों में बिजली सेवा भी ठप हो गई है और पीने के पानी की सुविधा भी प्रभावित हुई है।

Also Read: समय से पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में तबाही के आसार, कई राज्यों में “रेड अलर्ट” जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।