पटना, (पंजाब केसरी): भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र राय ने कहा कि मोदी सरकार की सक्रियता का नतीजा है कि भारत आज न केवल अपने देश की लगभग 1.5 अरब आबादी के साथ-साथ दुनिया के अधिकांष देशों की खाद्य सुरक्षा का भार उठाने की क्षमता को हासिल कर चुका है।
पिछले 7-8 वर्षों में हर जिले में कृषि विज्ञान केन्द्रों की सक्रियता तथा मुफ्त में बीजों के वितरण, मोदी सरकार की नीतियों, उत्पादकता बढ़ाने वाले वैज्ञानिक नवाचार आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा प्री एण्ड पोस्ट हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्रियान्वयन और सरकारी समन्वय के कारण यह संभव हुआ है। भारत में दुनिया की लगभग 18 प्रतिषत आबादी एवं 15 प्रतिषत मवेषी रहते हैं। जबकि मात्र 2.4 प्रतिशत भूमि और लगभग 4.2प्रतिशत जल ही भारत के हिस्से में है। इतनी विशाल आबादी एवं इसके अनुसार छोटे भू-भाग के बाद भी भारत ने खाद्यान्नों में 30 प्रतिशत से अधिक पैदावार कर कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 31.6 करोड़ टन से भी ज्यादा किया है।
अनाज के मामलों में भारत न केवल आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि विदेशों में भी बड़ी मात्रा में भेज रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जहॉं कोविड महामारी व रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व के अधिकांष देश खाद्यान्नों की कमी एवं महंगाई से जूझ रहे हैं वहीं भारत में खाद्यान्नों का पर्याप्त भण्डारण के साथ-साथ दुनिया के अन्य देषों की तुलना में महंगाई भी काफी कम है। कोरोना महामारी के दौरान डेढ़ साल तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राषन उपलब्ध करवाया गया।
फलतः अपनी विषाल आबादी को गरीबी से दूर रखने में सरकार सफल रही। भारत अब ‘‘गरीबी का पोस्टर ब्यॉय’’ नहीं रहा। मोदी सरकार द्वारा किये गये सकारात्मक प्रयासों के कारण पिछले 7-8 वर्षों में अत्यंत गरीबों की संख्या में 12.3 प्रतिषत की कमी आई है, जो सरकार की गरीबी व वंचित लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु शुरू की गई नीतियों एवं योजनाओं के कारण संभव हो सका है।
मोदी सरकार के कारण भारत दुनिया में सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाला देश बन गया है। सरकार ने न केवल मैक्रो-इकोनॉमिक्स फंडामेंटल को मजबूत किया है बल्कि अर्थव्यवस्था को एक तेज रफ्तार विकास पथ पर पहुंचा दिया है। इसके लिये मोदी सरकार की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी।


Download Android App
Download iOS App



