पटना राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह आज जोहानेसबर्ग, साउथ अफ्रीका के लिए दिल्ली से रवाना हुए। वे वहां इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (आईटीएफ) द्वारा आयोजित सड़क, रेल एवं शहरी परिवहन कर्मियों की 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे
उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भविष्य का परिवहन एवं श्रमिक संघों की भूमिका के अतिरिक्त परिवहन क्षेत्र के कर्मियों को संगठित कर उनके लिए बेहतर सेवा शर्तों एवं सामाजिक संरक्षण का निर्माण करने पर विमर्श होगा एवं इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



