JDU Evening Meeting : Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। यह सूचना उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके बताया जिसके बाद जेडीयू के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। बता दें कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर सड़कों से लेकर दफ्तरों में विरोध जताया, कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर भी आई। ऐसे में पार्टी द्वन्द्व में फंसती दिखाई दे रही है।
Rajya Sabha Election Highlights: कार्यकर्ताओं में रोष

कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश, हो रहे धरने प्रदर्शन, फैसले पर पुनर्विचार की मांग जदयू कार्यकर्ता कर रहे हैं। अब नीतीश फैसले पर पुनर्विचार करेंगे या नहीं यह नीतीश को तय करना है. मगर यह तय है कि राज्यसभा जाने से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता में अविश्वास पैदा हो गया है क्योंकि नीतीश के नाम पर एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला.
JDU Evening Meeting: 5 बजे होगी मीटिंग
ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे जनता दल (यूनाइटेड) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होंगे.
बैठक में नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले की जानकारी देंगे. साथ ही मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी और भविष्य को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन होगा. अटकलों में बताया जा रहा है कि संभव है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर पार्टी पुनर्विचार कर सकती है।
हो सकते हैं अहम फैसले

ऐसे में आज शाम तक नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक तस्वीर साफ होने वाली है। और जेडीयू के सर पर मंडरा रहा कोहरा भी छंटने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में नीतीश कुमार के बेटे को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
बता दें, विपक्ष भी इस मामले में बयान जारी कर रहा है, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं. उनके नाम पर NDA को प्रचंड जनादेश मिला है. जिस तरह से BJP अपना CM बनाने के लिए उनको राज्यसभा भेज रही है इसको लेकर जदयू विधायकों में नाराजगी है. बड़ी टूट हो सकती है. इन सब को देखते हुए हमें लगता है कि नीतीश बड़ा फैसला कर सकते हैं. नीतीश को लेकर राजद सहानुभूति रखती है.
बता दें नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है. 9 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. हालांकि इसकी संभावना कम दिखाई दे रही है। 16 मार्च को वोटिंग होगी. ऐसे में देखना होगा शाम 5 बजे की मीटिंग में क्या फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – क्या नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे JDU की कमान, लग रही अटकलें, क्या हैं संभावनाएं


Download Android App
Download iOS App




