पटना: जदयू ने आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दी है। एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया है। जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा ने यह जानकारी दी। कुशवाहा ने बताया कि एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे और चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।
सम्मेलन में पूरे प्रदेश से करीब दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के आने की संभावना हैं। कार्यकर्ताओं के आने-जाने व ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएंगी। कुशवाहा के मुताबिक इस सम्मेलन को लेकर युवा काफी उत्साहित हैं।
कुशवाहा ने कहा कि बिहार में युवाओं के रोल मॉडल सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं। जिस तरह से उन्होंने पिछले 14 सालों में कार्य किए है उससे बिहार के लोग ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के जेहन में हैं नीतीश कुमार।
बता दें, बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। फिलहाल राज्य में अभी बीजेपी और जदयू के गठबंधन वाली सरकार चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



