लोजपा (रामविलास) ने जदयू के नेताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने पर मुख्यमंत्री से जदयू नेताओं का भरोसा खत्म होने की बात कही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान निरंतरता में बिहार में मध्यवर्ती चुनाव की भविष्वाणी की है, अब वह दिन दूर नहीं जब विगत 17 वर्षों के भ्रष्टाचारी और अंहकारी सरकार का अन्त निकट हो गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार की जनता के साथ साथ जदयू के नेता भी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं जिससे यह साफ स्पष्ट हो रहा है कि अब जदयू के नेताओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भरोसा उठ गया है।
उन्होंने कहा की पार्टी के प्रवक्ता रहे डॉ अजय आलोक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दर्जनों नेता पहले ही पार्टी को अलविदा कह चुके हैं अब जदयू की ओर से सरकार के हर गलत नीतियों पर भी बचाव करते लगातार दिखने वाले जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है वही पार्टी के कई विधायक भी पार्टी छोड़ने का पूरा मन बना लिये हैं। उन्होंने कहा कि कई वरीय नेताओं के पार्टी छोड़ने से जदयू में अधिकांश जदयू नेता पार्टी में अपने को असहज महसूस कर रहे हैं और उन्हें पार्टी में रहना नागवार गुजर रहा है जिस कारण से वह लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा का हितैषी होने का भी पोल खुल रहा है और वे एक-एक कर पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।
जिससे पूरी तरह स्पष्ट हो रहा है है कि अब जदयू में शामिल नेताओं का भी अपने सरकार के मुखिया से भरोसा उठ रहा है और सरकार सिर्फ प्रचार तंत्र के भरोसे सरकार बचाने का अंतिम संघर्ष कर रही है। श्री भट्ट ने कहा के नीतीश कुमार जी के अहंकारी और भेदभाव पूर्ण रवैया के कारण पार्टी में भगदड़ अब शुरू हो गया है कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री का दिवास्वप्न देखने वाले मुख्यमंत्री प्रदेश के सत्ता से भी बेदखल हो हो जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



