Khesari Lal का शो बना ‘अखाड़ा’, मंच पर बरसे चप्पल-जूते और पत्थर, 3 पुलिसकर्मी हुए जख्मी

Summary :

Khesari Lal Muzaffarpur Event Chaos: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित बाबू पशु मेला में उस वक़्त हंगामा हो गया, जब भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव मंच पर आए। जैसे ही खेसारी ने हाथ में माइक लिया और गाना शुरू किया, तभी अचानक दर्शकों ने हूट‍िंग शुरू कर दी। देखते ही देखते शांतिपूर्ण माहौल हंगामे में तब्दील हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। Khesari Lal Muzaffarpur Event Chaos: कार्यक्रम में टूटी बैरिकेडिंग कार्यक्रम में जैसे खेसारी लाल यादव मच पर पहुंचे, लोगों मंच के करीब पहुंचने की होड़ में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि…

Khesari Lal Muzaffarpur Event Chaos: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित बाबू पशु मेला में उस वक़्त हंगामा हो गया, जब भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव मंच पर आए। जैसे ही खेसारी ने हाथ में माइक लिया और गाना शुरू किया, तभी अचानक दर्शकों ने हूट‍िंग शुरू कर दी। देखते ही देखते शांतिपूर्ण माहौल हंगामे में तब्दील हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

Khesari Lal Muzaffarpur Event Chaos: कार्यक्रम में टूटी बैरिकेडिंग

कार्यक्रम में जैसे खेसारी लाल यादव मच पर पहुंचे, लोगों मंच के करीब पहुंचने की होड़ में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालात बिगड़ते देख वहां कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Khesari Lal Yadav Event Ruckus: मंच पर फेंके गए जूते-चप्पल और पत्थर

Khesari Lal Yadav Event Ruckus
Khesari Lal Yadav Event Ruckus (Source: Social Media)

बुधवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। जैसे ही खेसारी लाल यादव ने गाना शुरू किया, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने हूटिंग शुरू कर दी। बात सिर्फ हूटिंग तक ही नहीं रही, बल्कि आक्रोशित भीड़ ने मंच की ओर जूते-चप्पल और पत्थर फेंकने भी शुरू कर दिए।
उपद्रवियों ने वहां कुर्सियां तोड़ डालीं और टेंट को भी नुकसान पहुंचाया। आयोजक भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसके बाद खेसारी लाल को भी अपना कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

Khesari Lal Yadav News: तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी

Khesari Lal Yadav News
Khesari Lal Yadav News (Source: Social Media)

बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग गिरकर घायल हो गए। इस झड़प को शांत करवाने में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ALSO READ: Nitish Kumar का बड़ा फैसला? 10 अप्रैल को राज्यसभा का शपथ,13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं CM पद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।