बिहार चुनाव में चंदा यादव की भी सियासी एंट्री! पत्नी को मनाने की कवायद में जुटे पति खेसारी

Summary :

Khesari Lal Yadav Wife News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीदवारों की सूचियां जारी होने लगी हैं और कई नेताओं ने नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस चुनावी माहौल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भागीदारी भी साफ दिखाई दे रही है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी राजनीति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते, लेकिन उनकी इच्छा है कि उनकी पत्नी चंदा यादव इस बार चुनावी मैदान में उतरें।…

Khesari Lal Yadav Wife News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीदवारों की सूचियां जारी होने लगी हैं और कई नेताओं ने नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस चुनावी माहौल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भागीदारी भी साफ दिखाई दे रही है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी राजनीति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते, लेकिन उनकी इच्छा है कि उनकी पत्नी चंदा यादव इस बार चुनावी मैदान में उतरें।

Khesari Lal Yadav Wife News: पत्नी को राजनीति में लाने की कवायद में जुटे खेसारी

खेसारी ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह इस बार चुनाव लड़ें। उन्होंने साफ किया कि अगर चंदा तैयार हो जाती हैं, तो वे उनके लिए नामांकन करवाएंगे। लेकिन अगर वे राज़ी नहीं होतीं, तो वे सिर्फ प्रचार करेंगे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में काम करेंगे।

Khesari Lal Yadav Wife News
Khesari Lal Yadav Wife News, PHOTO (social media)

Bihar Elections 2025: चुनावी चर्चा का केंद्र बनी खेसारी की पत्नी

खेसारी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके फैंस और आम जनता भी अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या चंदा यादव राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं। बताया जा रहा है कि अगर चंदा चुनाव लड़ती हैं, तो उन्हें छपरा या मांझी विधानसभा सीट से टिकट मिल सकता है। खेसारी इसको लेकर पूरी कोशिश में लगे हैं। वे इस सिलसिले में राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Khesari Lal Yadav Wife News
Khesari Lal Yadav Wife News, PHOTO (social media)

Chanda yadav News: कौन हैं चंदा यादव?

चंदा यादव, खेसारी लाल यादव की पत्नी हैं। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। इस दंपती के दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। खेसारी कई बार सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि उनके संघर्ष के दिनों में चंदा ने उनका भरपूर साथ दिया है। वे हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। चंदा यादव का जीवन आम महिलाओं जैसा ही है। वह एक सुपरस्टार की पत्नी होते हुए भी सादा जीवन जीती हैं, जिससे आम जनता विशेषकर महिलाएं खुद को उनसे जोड़ पाती हैं। उनकी यही सादगी और जमीन से जुड़ाव उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बना सकता है।

यह भी पढ़ें: लालू ने किया दरकिनार तो ओवैसी ने बनाया तीसरा गठबंधन, 35 सीटों पर लड़ेगी AIMIM और 25 पर आजाद समाज पार्टी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।