लालू-राबड़ी ने भगवान हनुमान के नाम पर रखा पोते का नाम? कारण भी बताया…

Summary :

लालू परिवार ने पोते का नाम हनुमान पर रखा, जानिए वजह

लालू यादव के पोते का नामकरण ‘इराज’ हुआ, जो बजरंग बली के दिन जन्मे थे। लालू ने एक्स पर जानकारी साझा की और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं। बता दें कि राजद मुखिया जैसे ही अपने पोते का नाम एक्स पर पोस्ट किया तो लोगों ने उनके पोस्ट पर खूब बधाइयां देनी शुरू कर दी।

राजद सुप्रीमों लालू यादव के घर बीते दिन किलकारियां गुंजी। लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बेटा हुआ है। ऐसे में खबर है कि लालू यादव के पोते का नामकरण हो गया है. लालू-राबड़ी ने अपने पोते का नाम “इराज” रखा है। लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि तेजस्वी और राज श्री ने अपने बेटे का पूरा नाम “इराज लालू यादव” रखा है।

लालू यादव ने एक्स पर दी जानकारी

लालू यादव ने आगे लिखा, “उनकी पोती कात्यायनी का जन्म शुभ नवत्रात्रि के छठे दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस नए मेहमान का जन्म बजरंग बली के दिन मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम हमने ‘इराज’ रखा है। उन्होंने आगे कहा, “आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं.”

सीएम ममता ने की मुलाकात

सीएम ममता ने की मुलाकात

बता दें कि राजद मुखिया जैसे ही अपने पोते का नाम एक्स पर पोस्ट किया तो लोगों ने उनके पोस्ट पर खूब बधाइयां देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके शुभचिंतक ने पोते के नाम की खूब सराहना भी की। पोस्ट पर खूब भर-भर कर कमेंट्स मिल रहे हैं। मालूम हो कि लालू यादव के पोते का जन्म कोलकाता में हुआ है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर खुद इसकी जानकारी दी थी। मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जाकर लालू परिवार से मुलाकात की थी और बधाई दी थी। इस दौरान वो लालू यादव से हाल चाल के बारे में भी पूछा था।

राजस्थान में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए, एक नवजात भी संक्रमित

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।