Aishwarya Rai के साथ तुलना करने पर भड़की Urvashi Rautela फिर दिया ये मुंह तोड़ जवाब

Summary :

उर्वशी रौतेला ने ऐश्वर्या राय से तुलना पर दिया करारा जवाब

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय से तुलना करने वाले ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी खुद की पहचान लेकर आई हैं और किसी की कॉपी नहीं बनना चाहतीं। उर्वशी का आत्मविश्वास और स्टाइल उनकी खुद की विशेषताएं हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, जहां उनके लुक्स और स्टाइल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इसी बीच एक सोशल मीडिया पेज ने उर्वशी पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने फोटोशूट के चक्कर में लोगों का रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही उर्वशी की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से भी की गई, जिस पर अब एक्ट्रेस ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Urvashi Rautela

“ऐश्वर्या एक आइकॉन हैं”

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने पेड ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए लिखा, “तो मैं बिना करिश्मा के ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हूं? डार्लिंग… ऐश्वर्या एक आइकॉन हैं, लेकिन मैं यहां किसी की कॉपी बनने नहीं आई हूं। मैं अपनी खुद की पहचान लेकर आई हूं।”

Urvashi Rautela

“मैं ब्लूप्रिंट हूं”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं ब्लूप्रिंट हूं। कान्स में मुझे भीड़ में घुलने के लिए नहीं बुलाया गया था, बल्कि मैं वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए गई थी। अगर मेरा कॉन्फिडेंस, स्टाइल या लुक किसी को अनकम्फर्टेबल करता है, तो एक या दो गहरी सांस लें। मैं सबकी पसंद नहीं हूं, मैं शैंपेन के साथ आतिशबाजी की तरह हूं।”

Urvashi Rautela

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

उर्वशी ने अपने पोस्ट में ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “करिश्मा की बात करें तो, अगर तुम इसे माप सकते तो मैं स्केल तोड़ देती। सभी कीबोर्ड क्रिटिक्स से यही कहूंगी कि आप बोलते रहिए, मैं शाइन करती रहूंगी।” एक्ट्रेस ने वीमेन एम्पावरमेंट को लेकर भी एक मजबूत संदेश दिया और लिखा, “जो महिलाएं अपनी जगह पर डटी रहती हैं, उन्हें सलाम है। शाइन करते हो, क्योंकि तुम्हारे जैसी और कोई नहीं है।” उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में हैशटैग्स का इस्तेमाल किया #TooMuchCharismaToHandle, #NotYourCopyPaste, #QueenEnergy

Laughter Chefs 2 में एक बार फिर होगी Jannat Zubair की एंट्री, इस फेमस एक्टर को करेंगी Replace

फैंस कर रहे हैं सपोर्ट

उर्वशी का यह कॉन्फिडेंस भरा पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस रवैये की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्वशी ने ट्रोलिंग के खिलाफ एक स्ट्रांग स्टैंड लिया है और अपने स्टाइल व आइडेंटिटी को लेकर जिस तरह से सामने आई हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है।

Urvashi Rautela

कान्स फेस्टिवल में उर्वशी के लुक्स

बता दें, उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने कई लुक्स के जरिए लाइमलाइट में थीं। रेड कार्पेट पर उनका स्टाइलिश अवतार काफी चर्चा में रहा, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब उर्वशी के इस जवाब ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं, न कि किसी की परछाई बनकर जीना।

Yashika Jandwani