लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना IGIMS में चेकअप के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS रेफर

Summary :

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर मेडिकल देखभाल के लिए दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया है। लालू यादव आज शनिवार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। बता दें कि लालू यादव एक किडनी ट्रांसप्लांट मरीज हैं, जिनका प्रत्यारोपण 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में हुआ था।

बिहार की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई, उन्हें आनन-फानन में पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर मेडिकल देखभाल के लिए एम्स, दिल्ली रेफर किया है। लालू यादव आज, शनिवार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। बता दें कि लालू यादव एक किडनी ट्रांसप्लांट मरीज है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट 5 दिसंबर 2022 को हुआ सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की थी। ऐसे में अक्सर, लालू यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अक्सर सिंगापुर जाते रहते हैं।

आज आएंगे दिल्ली

बता दें कि लालू यादव जब पटना IGIMS में कल रात भर्ती थे, तब उनके साथ बिहार की पूर्व सीएम व राजद मुखिया की पत्नी राबड़ी देवी के साथ बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मौजूद रहे। मीडिया सूत्रों की मानें तो उन्हें चक्कर आने के बाद हॉस्पिटल ले जाय गया। हालांकि, अस्पताल में उनका चेकअप हुआ, जिसमें सबकुछ नॉर्मल पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया है कि अभी स्थिति ठीक है मगर बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली AIIMS रेफर किया जा रहा है।

लालू यादव पर लग चुके हैं कई आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर कई गंभीर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज हो चुके हैं। इन पर चारा घोटाला (Fodder Scam), IRCTC होटल आवंटन घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land for Job Scam) जैसे कई आरोप लगे हुए हैं। इन मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही है।

ALSO READ: सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी ने डॉक्टरों को दी सख्त चेतावनी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।