सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। वे परीक्षा में कथित अनियमतता और पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दों को लेकर हंगर स्ट्राइक पर हैं। बीते दिन, उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अगर उनकी हालत और बिगड़ती है, तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसी बीच, कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दिल्ली पुलिस उन्हें आज शनिवार सुबह अस्पताल ले गई। इस दौरान जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस उन्हें सुरक्षित सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी है।
पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने रखी कुछ शर्ते
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026
बता दें कि गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि, “मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं।” मीडिया एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उनकी सहमति के बिना कोई इलाज और कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।
अब CJP का प्रदर्शन क्या होगा?
बता दें कि सोनम वांगचुक का यह अनशन एक दिन नहीं पिछले 20 दिनों से चल रहा है। उनके समर्थक और CJP के समर्थक लगातार सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। वहीं दिल्ली प्रशासन का कहना है कि उनकी जान की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सफदर जंग अस्पताल में एडमिट होने के बाद अब सबके दिमाग में एक ही बात चल रहा है कि अब CJP का प्रदर्शन क्या होग? दूसरी ओर, वांगचुक के समर्थक और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच से ऐलान किया है कि आज शनिवार से मैं भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। अन्य समर्थक ने कहा है कि आंदोलन को जारी रखेंगे। 20 जुलाई को संसद चलो प्रदर्शन भी हम करेंगे। इस पूरे मामले पर प्रशासन अब क्या करता है वह देखने योग्य होगा।



Download Android App
Download iOS App




