बिहार में विपक्ष बालू माफियाओं को लेकर आवाज उठाता रहा है। इस बीच माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि लगता है उन्हें अब पुलिस का डर ही नहीं। जमुई जिले में अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर ने दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गरही थाना की पुलिस मंगलवार को सुबह गश्त पर थी, इसी दौरान रोपावेल के समीप पुलिस ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को आते देखा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने वाहन की गति तेज करते हुए पुलिस टीम की ओर बढ़ा दिया। इस घटना में दारोगा प्रभात रंजन को घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस जवान राजेश कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक 2018 बैच के दारोगा थे।
इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है एवं चालक की पहचान कर ली गयी है। चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है जो संभावित सभी इलाकों में छापामारी कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




